डिप्रेशन में शख्स ने खोया आपा, अपने परिवार के तीन सदस्यों सहित पुलिसकर्मी और ऑटो चालक पर किया हमला, मौत
अगरलता। त्रिपुरा के खोवई जिले में एक ‘अवसादग्रस्त ‘ के हमले में शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें एक पुलिस निरीक्षक भी शामिल है। इस हमले में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अवर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजीव सेनगुप्ता ने बताया कि शेरातली गांव में प्रदीप देबरॉय नामक व्यक्ति …
अगरलता। त्रिपुरा के खोवई जिले में एक ‘अवसादग्रस्त ‘ के हमले में शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें एक पुलिस निरीक्षक भी शामिल है। इस हमले में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अवर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजीव सेनगुप्ता ने बताया कि शेरातली गांव में प्रदीप देबरॉय नामक व्यक्ति ने अपने घर में अचानक ही अपनी दो किशोरवय बेटियों और छोटे भाई पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी को गंभीर हालत में खोवई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेनगुप्ता ने बताया कि इसके बाद देबरॉय ने सड़क पर एक ऑटोरिक्शा चालक को रोका और उसकी हत्या कर दी। इस हमले में ऑटोरिक्शा चालक का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एएसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर निरीक्षक सत्यजीत मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देबरॉय ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया।
अगरतला शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के दौरान मलिक की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि देबरॉय गत कुछ दिनों से अवसाद ग्रस्त था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है।
यह भी पढ़े-
