जौनपुर: पुलिस चौकी में घुसी तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरपतहां क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सराय मोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी में घुस गयी। जिससे चौकी में मौजूद एक सफाई कर्मी की मौत हो गयी। जबकि एक सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शाहगंज-सुल्तानपुर रोड पर सराय मोहिद्दीनपुर पुलिस …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरपतहां क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सराय मोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी में घुस गयी। जिससे चौकी में मौजूद एक सफाई कर्मी की मौत हो गयी। जबकि एक सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शाहगंज-सुल्तानपुर रोड पर सराय मोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार की रात सिपाही प्रेम सिंह और चौकी की साफ सफाई करने वाला राजकुमार बैठा था। मध्य रात्रि तकरीबन डेढ़ बजे एक ट्रक अनियन्त्रित होकर चौकी में घुस गया।
पढ़ें: कानून व्यवस्था के मामले में भाजपा सपा के नक्शेकदम पर : मायावती
ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज के साथ पुलिस चौकी पूरी तरह ध्वस्त हो गयी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकाला।
थोड़ी ही देर में सीओ शाहगंज, कोतवाल और सरपतहां एस ओ मौके पर पहुंच गए। सिपाही और सफाई कर्मी को अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने सफाई कर्मी 38 वर्षीय राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
रायबरेली: पक्की दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की हुई मौत
थाना क्षेत्र गुरूबक्सगंज के गांव भीतरगांव में पक्की दीवार पर काम करते समय दीवार गिरने से एक युवक मलबे के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने युवक को मलबे के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गुरूबक्सगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
