उन्नाव: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्भी रेलवे स्टेशन के निकट नशे में धुत एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेजा है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्भी गांव निवासी रिंकू 24 पुत्र हरिनारायण शराब …

उन्नाव। जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्भी रेलवे स्टेशन के निकट नशे में धुत एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेजा है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्भी गांव निवासी रिंकू 24 पुत्र हरिनारायण शराब का लती था।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह नशे की हालत में रेलवे लाइन के किनारे जा रहा था। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि जुये में रुपये हारने की वजह से ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:-New Covid-19 Strain: दक्षिण अफ्रीका से आने वाले पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर किया जाएगा क्वारंटाइन, होगी जीनोम सिक्वेंसिंग 

पुलिस चौकी में घुसी तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरपतहां क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सराय मोहिद्दीनपुर पुलिस चौकी में घुस गयी। जिससे चौकी में मौजूद एक सफाई कर्मी की मौत हो गयी। जबकि एक सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज के साथ पुलिस चौकी पूरी तरह ध्वस्त हो गयी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दो लोगों को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:-जौनपुर: पुलिस चौकी में घुसी तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत