उन्नाव: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम साझा मऊ में पुरानी रंजिश को लेकर गया …

उन्नाव। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम साझा मऊ में पुरानी रंजिश को लेकर गया प्रसाद पुत्र कृपा प्रसाद उर्फ कृपाशंकर व मोहित उर्फ छँगू पुत्र कृपा प्रसाद उर्फ कृपाशंकर के मध्य विवाद के बाद मारपीट हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। किंतु दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में झगड़ा फसाद पर अमादा हो गए। पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर एसडीएम के न्यायालय में पेष किया। जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: ससुराल आए युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, पीएम रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्भी रेलवे स्टेशन के निकट नशे में धुत एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेजा है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्भी गांव निवासी रिंकू 24 पुत्र हरिनारायण शराब का लती था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह नशे की हालत में रेलवे लाइन के किनारे जा रहा था। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:-उन्नाव: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

संबंधित समाचार