अमेठी: सरकारी राशन की दुकान का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम मीरान मुबारकपुर में सरकारी राशन की दुकान का स्थलीय निरीक्षण कर राशन वितरण की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि इस ग्राम में कुल 502 राशन कार्ड धारक हैं। जिसमें से 109 अंत्योदय और …
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम मीरान मुबारकपुर में सरकारी राशन की दुकान का स्थलीय निरीक्षण कर राशन वितरण की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि इस ग्राम में कुल 502 राशन कार्ड धारक हैं। जिसमें से 109 अंत्योदय और 393 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को वितरित किए जा रहे राशन की अपने सामने तौल कराई व संबंधित कोटेदार को निर्धारित मात्रा में राशन वितरण करने के निर्देश दिए।
पढ़ें: जिन्ना के अनुयायियों को उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखाने को तैयार : सीएम योगी
साथ ही उन्होंने गड़बड़ी करने की स्थिति में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व एसपी सिंह, उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना राकेश कुमार, तहसीलदार मुसाफिरखाना संगीता पांडे सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
अमेठी: थानाध्यक्ष व कानूनगो के नेतृत्व में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन
शुकुल बाजार अमेठी थानाध्यक्ष निर्मल सिंह व कानूनगो डीपी उपाध्याय के नेतृत्व में शुकुल बाजार थाना प्रांगण में थाना दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जहां फरियादियों के बैठने उठने से लेकर जलपान और टेंट आदि की व्यवस्था लगाकर थाना दिवस को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई थी। वहीं थाना दिवस में पुलिस से संबंधित चार शिकायतें व राजस्व से संबंधित सात शिकायतें आई कुल 11 शिकायतें थाना दिवस के दौरान आई। जिनमें से दो राजस्व और एक पुलिस की शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। बचे हुए निस्तारण के लिए पुलिस की और राजस्व की टीम गठित कर दी गई है, जो मौके पर जाकर शिकायत कर्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी ढंग से निस्तारण करेगी।
