रामपुर : दुकानदारों को परेशान कर रही कूड़े से उठती दुर्गंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। हाइवे किनारे और रेलवे स्टेशन की दीवार के नीचे पड़ने वाले कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से दुकानदारों और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन के निकट नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाए गए शौचालयों के किवाड़ भी जर्जर हालत में हैं। इसके अलावा शौचालयों पर एक वृक्ष …

रामपुर, अमृत विचार। हाइवे किनारे और रेलवे स्टेशन की दीवार के नीचे पड़ने वाले कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से दुकानदारों और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन के निकट नगर पालिका परिषद द्वारा बनवाए गए शौचालयों के किवाड़ भी जर्जर हालत में हैं। इसके अलावा शौचालयों पर एक वृक्ष गिर गया है। जोकि, शौचालयों को कभी भी धराशायी कर सकता है।

शौचालयों और कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध के कारण दुकानदारों को दुर्गंध के कारण नाक पर रुमाल रखना पड़ता है। हवा का रुख यदि दुकानों की ओर हो जाता है तब स्थिति बहुत खराब हो जाती है। क्योंकि, रेलवे स्टेशन पर एक ओर खाने, चाय और नाश्ते के होटल हैं। इसके अलावा दूसरी ओर फल आदि के ठेले लगते हैं और बसों के इंतजार में यात्री खड़े रहते हैं। दुर्गंध के कारण यात्रियों का खड़ा होना दुश्वार हो जाता है। इसके अलावा कूड़े के ढेर से उड़कर मक्खियां फलों एवं मिठाइयों पर बैठती हैं और संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है। इस ओर, पालिका अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

हाइवे के किनारे पर पड़ा कूड़ा दुकानदारों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दुकानों की ओर की हवा का रुख होने पर दुर्गंध आती है और इसके कारण ग्राहक भी कम आते हैं। पुनित कुमार

नगर पालिका परिषद के कर्मचारी कभी कूड़ा उठाने आते हैं और कभी नहीं आते हैं। सफाईकर्मियों के नहीं आने से कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से दुकान पर खड़ा होना मुश्किल हो जाता है।  संतोष अग्रवाल

संबंधित समाचार