झांसी: किले से फसाड लाइटें चुराने वालों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले की दीवारों को चमकाने के लिए लगायी गई फसाड लाइटों की चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गयीं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने इस मामले में शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि किले से …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक किले की दीवारों को चमकाने के लिए लगायी गई फसाड लाइटों की चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गयीं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने इस मामले में शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि किले से 10 से 11 फसाड लाइटें चोरी होनी की सूचना मिली थी।
जिसके बाद टीमें गठित कर दी गयी हैं, जो लगातार चोरों की खोजबीन में लगी हैं। ऐतिहासिक किले को रोशनी से जगमग करने के लिए लगाई गई फसाड लाइट नगर निगम के लिए मुसीबत का कारण बन गई हैं। चोरों ने कोतवाली के पीछे से बिजली का कनेक्शन काटकर फसाड लाइट चोरी कर ली।
पढ़ें: सीतापुर: हत्यारोपी को पकड़ने के लिए लखीमपुर पहुंची पुलिस टीम, जानें फिर क्या हुआ?
इसकी जानकारी ठेकेदारों ने पुलिस को दी और इसके बाद शहर कोतवाल देवेश शुक्ला ने बीते रोज घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और उसके बाद वह छुट्टी पर चले गए। वहीं, ठेकेदारों की ओर से लिखित में इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गयी है, लेकिन मामले की जानकारी होने पर टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले में महापौर रामतीर्थ सिंघल ने दुख जताते हुए बताया कि यह लापरवाही ठीक नहीं है।
उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत नगर आयुक्त प्रशासन की ओर से कर दी गई है। गौरतलब है कि 19 नवम्बर को वीरांगना की धरती झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन के अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया था।
