जो टॉयलेट नहीं बना पाए वह उत्तर प्रदेश बनाने की बात करते हैं: स्मृति ईरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने विपक्ष पर शनिवार को हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग प्रदेश में टॉयलेट तक नहीं बना पाए वह उत्तर प्रदेश बनाने की बात करते हैं। यहां लखनऊ-प्रयागराज रोड पर प्रगतिपुरम स्थिति ईएसआई औषधालय और शाखा कार्यालय भवन के …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने विपक्ष पर शनिवार को हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग प्रदेश में टॉयलेट तक नहीं बना पाए वह उत्तर प्रदेश बनाने की बात करते हैं। यहां लखनऊ-प्रयागराज रोड पर प्रगतिपुरम स्थिति ईएसआई औषधालय और शाखा कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची ईरानी के साथ ही केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस व श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने भी शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि 1978 से ईएसआई अभी तक किराए पर चल रहा था।

अब उसे अपना सम्पूर्ण निर्मित भवन मिला है। यूपीए के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी यशस्वी होने का अपना गौरव बताते हैं, वह भी असम से प्रतिनिधि थे। लेकिन असम का प्रतिनिधित्व आज पहली बार रायबरेली के लिए फला है। साथ ही कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व श्रम और रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली असम से प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए यहां से रामेश्वर तेली जी का आभार प्रकट करते हैं।

पढ़ें: झांसी: किले से फसाड लाइटें चुराने वालों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

रामेश्वर जी कह रहे थे कि दीदी 1978 से किराए की जगह पर यह व्यवस्था चल रही थी। आज वह शाखा और डिस्पेंसरी के भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामेश्वर जी आप तो कामगारों के लिए डिस्पेंसरी व शाखा निर्माण का काम कर रहे हैं। लेकिन यहां तो मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 5 लाख लोगों को पहली बार शौचालय निर्माण कर प्रदान किया है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी समेत एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, भाजपा के कार्यकर्ताओं समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद ईरानी जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होने कलेक्टर स्थित बचत भवन की ओर रवाना हो गईं।

संबंधित समाचार