लखनऊ: मतदाता बनने के लिए युवाओं और महिलाओं ने दिखाया जोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता बनने के लिए लोगों ने जोश दिखाया। खासतौर पर युवाओं और महिलाओं ने राजधानी में बनाए गए मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म भरा। शनिवार को राजधानी के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मातादात केंद्रों पर कुल 9976 लोग पहुंचे। जिसमें 5169 महिलाएं …

लखनऊ। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता बनने के लिए लोगों ने जोश दिखाया। खासतौर पर युवाओं और महिलाओं ने राजधानी में बनाए गए मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म भरा। शनिवार को राजधानी के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मातादात केंद्रों पर कुल 9976 लोग पहुंचे। जिसमें 5169 महिलाएं और 4807 पुरूषों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन फार्म भरे। युवाओं ने भी बढ़ चढकर हिस्सा लिया। पहली बार मतदाता बनने के लिए 18-19 आयु वर्ग के कुल 3370 युवाओं ने फार्म छह भरा।

मलिहाबाद और सरोजनीनगर में महिलाएं आगे

विधानसभा क्षेत्र मलिहाबाद और सरोजनीनगर में मतदाता बनने के लिए पुरूषों के मुकाबले महिलाएं आगे रहीं। मलिहाबाद में 1950 में से 1005 महिलाएं और सरोजनीनगर में 1395 में से 833 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। सबसे अधिक आवेदन के मामले में मलिहाबाद के बाद बख्शी का तालाब दूसरे स्थान पर रहा। यहां कुल 1796 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म छह भरा।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: जिलाधिकारी ने मतदाता फार्मों की फीडिंग की स्थिति का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

विधायक के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नाम का दुरुपयोग करते हुए चकेरी थाना क्षेत्र विधानसभा छावनी की रहने वाली एक महिला को मकान खाली करने एवं जानमाल के नुकसान की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की गिरफ्तारी लगभग 5 माह बाद कानपुर पुलिस ने गाजियाबाद से…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक:-हल्द्वानी: चार दिन से निगम की अनुमति के बगैर चल रही नुमाइश और मेयर ने कर दिया उद्घाटन

संबंधित समाचार