मुरादाबाद: बाइकों की टक्कर में बहनोई के दसवें में जा रहे किसान की मौत, बेटा और पत्नी घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। संभाल जिले के पंवासा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में बिलारी निवासी किसान की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। एक महीने बाद ही बेटे की शादी होने वाली थी। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदोरा निवासी किसान विनोद कुमार (42) अपने बेटे …
मुरादाबाद, अमृत विचार। संभाल जिले के पंवासा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में बिलारी निवासी किसान की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। एक महीने बाद ही बेटे की शादी होने वाली थी।
बिलारी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदोरा निवासी किसान विनोद कुमार (42) अपने बेटे धीरज (22) और पत्नी रजनी के साथ बाइक से अपने बहनोई उदयवीर के दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए बहन पूर्वा के घर पंवासा जा रहे थे। गांव के पास ही तेज रफ्तार में आती एक दूसरी बाइक ने विनोद कुमार और उनके बेटे धीरज की खड़ी बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए संभल भेज दिया था। गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर घायल धीरज की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
जिसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने दूसरी बाइक चला रहे व्यक्ति को बाइक सहित हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिवार में दस दिन के अंदर ही दूसरी मौत हो जाने से कोहराम मचा है।
यह भी पढ़े-
