UPTET 2021: पेपर लीक होने के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, कहा-दोषियों की संपत्ति होगी जब्त
लखनऊ। यूपी में रविवार को होने वाली UPTET की परीक्षा पेपर लीक (paper leak) होने के चलते पोस्टपोंड कर दी गई है। प्रयागराज परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय (Sanjay Kumar) ने परीक्षा निरस्त करने की जानकारी दी है। वहीं, जिले के 25 केंद्रों पर UPTET की परीक्षा शुरू हुई थी। इस मामले पर अब …
लखनऊ। यूपी में रविवार को होने वाली UPTET की परीक्षा पेपर लीक (paper leak) होने के चलते पोस्टपोंड कर दी गई है। प्रयागराज परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय (Sanjay Kumar) ने परीक्षा निरस्त करने की जानकारी दी है। वहीं, जिले के 25 केंद्रों पर UPTET की परीक्षा शुरू हुई थी।
इस मामले पर अब सीएम योगी (CM Yogi) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें सीएम ने कहा है कि अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके अलावा सीएम योगी ने ट्विटर पर कहा,
UPTET के अभ्यर्थियों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है।
01 माह के अंदर पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित होगी।
किसी भी अभ्यर्थी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने हेतु @UPSRTCHQ की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 28, 2021
“UPTET के अभ्यर्थियों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है. एक माह के अंदर पारदर्शी तरीके से पुनः परीक्षा आयोजित होगी। किसी भी अभ्यर्थी से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को आने-जाने हेतु रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
पढ़ें: अयोध्या: फाफामऊ कांड को लेकर ‘आप’ ने किया प्रदर्शन, मांगा इंसाफ
” इसके साथ ही योगी ने ट्वीट किया, “हमारे नौजवान बहनों-भाइयों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। आप सबको हुई
हमारे नौजवान बहनों-भाइयों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
आप सबको हुई असुविधा के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी।
आपकी सरकार शुचितापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 28, 2021
असुविधा के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी। आपकी सरकार शुचितापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है।”
दोषियों की जब्त होगी संपत्ति: सीएम योगी
योगी ने आगे कहा, पेपर लीक करने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया जा चुका है। दोषियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है।
UPTET का पेपर लीक करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
दोषियों को चिह्नित कर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
– मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath pic.twitter.com/eFks8lmWgW
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 28, 2021
साथ ही उन्होंने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।”
