बाराबंकी: महादेवा महोत्सव में महज एक सप्ताह शेष, अभी तक नहीं हुई कोई तैयारी
बाराबंकी। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा में होने वाला महोत्सव होगा या नहीं होगा, इसपर लगा संसय अब भी बरकरार है। 2020 में कोरोना महामारी की वजह से महादेवा महोत्सव को टाल दिया गया था। अब 2021 में भी वहीं स्थिती लग रही है। महादेवा महोत्सव के अब मात्र सात दिन बचे हैं। …
बाराबंकी। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा में होने वाला महोत्सव होगा या नहीं होगा, इसपर लगा संसय अब भी बरकरार है। 2020 में कोरोना महामारी की वजह से महादेवा महोत्सव को टाल दिया गया था। अब 2021 में भी वहीं स्थिती लग रही है। महादेवा महोत्सव के अब मात्र सात दिन बचे हैं। अब तक इस बारे में किसी अधिकारी ने कोई चर्चा नहीं की थी।
मीडिया में छपी खबरों को संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने मेले के संबंध में बैठक करना शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि नवंबर या दिसंबर की चतुर्दशी के दिन भगवान लोधेश्वर महादेव का प्रकटोउत्सव होता है। जिसपर यहां 7 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। जिसमें बांबे समेत अन्य जगहों से फिल्मी हस्तियां महोत्सव की शोभा बढ़ाने आती हैं। अन्य जगहों पर मेला हो रहे हैं। मगर महादेवा के अगहनी मेले पर अभी ग्रहण लगा हुआ है। पिछले वर्ष परंपरा गत तरीके से डीएम ने पूजन अर्चन भी नहीं किया था।
पढ़ें: पेपर लीक मामले की जांच यूपी एसटीएफ करेगी: डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी
जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया था। 3 दिसम्बर को अगहन चतुर्दशी है। इसी दिन मेले की उद्घाटन तिथि है। महोत्सव में नामी गिरामी कलाकार आकर मंचीय प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन करते थे। बॉलीवुड गायक विनोद राठौर, शब्बीर कुमार व स्व मो अजीज, सपना अवस्थी, मनोज तिवारी, रितेश पांडेय, अनूप जलोटा जैसे दिग्गजों गायक महादेवा महोत्सव आ चुके।इसी बहाने लोग महादेवा महोत्सव में पहुंचकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का लुत्फ उठाते थे। भोले बाबा का गुणगान, पूजा अर्चना कर अपना जीवन धन्य करते थे। स्थानीय शिव भक्तों का कहना है कि कई जनपदों में मेला हो रहे हैं। उनपर कोई रोक-टोक नहीं है। कई महोत्सव भी हुए हैं तो आखिर महादेवा महोत्सव में प्रशासनिक उपेक्षा क्यों। कुछ लोगों का मत है कि महोत्सव को प्रशासन की ओर से ही लोगों से चंदा लेकर कराया जाता है।
इसलिए शायद चंदे की व्यवस्था के चलते अधिकारी बीच में न पडकर कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए इसे नहीं कराने पर विचार कर रहे हैं। लोधेश्वर महादेवा तीर्थ स्थल जहां दूर-दूर तक मशहूर है। वहीं, स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है। डीएम से महोत्सव आयोजित कराने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी ने कहा विधानसभा चुनाव का समय चल रहा है। ज्यादातर लोग ड्यूटी पर रहते हैं और तमाम दिक्कतें हैं। लेकिन फिर भी अपर जिलाधिकारी ने महादेवा महोत्सव के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाया है। कल उनसे चर्चा होने के बाद महोत्सव की बैठक की जाएगी।
