मुरादाबाद: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कई मरीजों की हुई डेंगू की जांच, कोविड वैक्सीनेशन के साथ बने गोल्डेन कार्ड भी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में 55 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में इलाज के लिए आए मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण भी चिकित्सक और स्वास्थ्य कमिर्यों ने किया। कोविडरोधी टीकाकरण के साथ आयुष्मान भारत योजना का गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में 55 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में इलाज के लिए आए मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण भी चिकित्सक और स्वास्थ्य कमिर्यों ने किया। कोविडरोधी टीकाकरण के साथ आयुष्मान भारत योजना का गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाउनहाल, फकीरपुरा, नवाबपुरा, नवीन नगर सहित 26 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले लगाया गया। नवाबपुरा में बुखार के कई मरीजों की डेंगू की जांच रैपिड किट से हुई। डेंगू के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर रक्त नमूना लेकर एलाइजा जांच के लिए सुरक्षित किया गया।

अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार ने बताया कि 26 शहरी और 29 ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े- 

मुरादाबाद: बाइकों की टक्कर में बहनोई के दसवें में जा रहे किसान की मौत, बेटा और पत्नी घायल

संबंधित समाचार