रामपुर: लूटपाट और जानलेवा हमला करने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा
टांडा,रामपुर, अमृत विचार। लूटपाट और जानलेवा हमला सहित कई मामलों में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को एसओजी और टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस काफी समय से आरोपी बदमाश को तलाश कर रही थी। टांडा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर कलां निवासी शौकत थाने में दर्ज मुकदमें में 147 …
टांडा,रामपुर, अमृत विचार। लूटपाट और जानलेवा हमला सहित कई मामलों में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को एसओजी और टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस काफी समय से आरोपी बदमाश को तलाश कर रही थी।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर कलां निवासी शौकत थाने में दर्ज मुकदमें में 147 / 148 /188 / 186 /269,270/332/353/326/504/506/307,147/148/149/341/307/506/394 के अभियोग में काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था।
रविवार को थाना टांडा और एसओजी की संयुक्त टीम ने प्रानपुर के जंगल से एक तमंचा 315 बोर मय 2 कारतूस जिंदा 315 बोर के गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। वहां से उसका चालान कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े-
