गोरखपुर: पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में चली गोली, दो की हुई मौत
गोरखपुर। जनपद के चौरीचौरा सर्किल अंतर्गत झंगहा थाना क्षेत्र के जद्दुपुर गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो पक्षों में से एक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झंगहा थाना अंतर्गत …
गोरखपुर। जनपद के चौरीचौरा सर्किल अंतर्गत झंगहा थाना क्षेत्र के जद्दुपुर गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो पक्षों में से एक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार झंगहा थाना अंतर्गत जद्दुपुर गांव में छठ के दिन आर्केष्ट्रा देखने को लेकर मकसूदन निषाद से गांव के ही श्याम यादव से वाद-विवाद के बाद मारपीट में श्याम यादव का सिर फट गया था। इस मामले में श्याम यादव की तरफ से दी गई तहरीर पर मकसूदन साहनी व पवन साहनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
पढ़ें- रायबरेली: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया अमृत महोत्सव
जिसकी जानकारी होने पर गांव का निषाद पक्ष नाराज चल रहा था और मौके की तलाश में था। आज किसी बात को लेकर पहले से नाराज निषाद पक्ष के दर्जनों लोग लाठी डंडा व असलहा लेकर यादव पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान प्रतिरोध करने पर रामकिशुन यादव (65) पुत्र स्व. रामजीत यादव को तथा विशाल यादव (20) पुत्र रामायण यादव तथा रिंकी कुमारी (22) पुत्री दीनानाथ को असलहों से की गई फायरिंग में गोली लग गई। जिससे मौके पर ही विशाल यादव की मौत हो गई। जबकि दूसरे जख्मी व्यक्ति रामकिशुन यादव को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना में गम्भीर रूप से तीसरी घायल रिंकी कुमारी का इलाज किया जा रहा है।घटना को देखते हुए मौके पर सीओ चौरीचौरा समेत चौरीचौरा,झंगहा थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
