अयोध्या: पति ने नहीं दिया मोबाइल तो पत्नी ने लगा ली फांसी
बीकापुर (अयोध्या)। जिले के तारुन थाना क्षेत्र के पिछौरा गांव में पति ने मोबाइल फोन नहीं दिया तो विवाहिता ने रविवार की भोर में छप्पर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गाजीपुर जनपद निवासी दलित युवती सरोज उर्फ करिश्मा की शादी ग्राम पिछौरा निवासी राम आशीष कोरी के साथ 4 साल पहले …
बीकापुर (अयोध्या)। जिले के तारुन थाना क्षेत्र के पिछौरा गांव में पति ने मोबाइल फोन नहीं दिया तो विवाहिता ने रविवार की भोर में छप्पर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गाजीपुर जनपद निवासी दलित युवती सरोज उर्फ करिश्मा की शादी ग्राम पिछौरा निवासी राम आशीष कोरी के साथ 4 साल पहले हुई थी।
बताया गया कि परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति राम आशीष का कहना है कि उनका 9 माह का सुमित नाम का बेटा है। राम आशीष रोजी रोटी के सिलसिले में चेन्नई में रहता है। 25 अक्टूबर को घर आया था। इस दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई।
पढ़ें: UPTET 2021: अभ्यार्थी बोलें- सरकार फेल हो गई है, आने वाले चुनाव में नतीजा सबके सामने होगा
पिता के क्रियाकर्म में वह कर्जदार हो गया था। शनिवार रात पत्नी ने खाना खाने के बाद पति से मोबाइल मांगा, पति ने इन्कार कर दिया। गुस्से में सरोज दूसरे छप्पर में सोने चली गई। रविवार भोर में बेटे सुमित के रोने की आवाज सुनकर राम आशीष उसके पास गया तो देखा कि उसकी पत्नी दुपट्टे के सहारे छप्पर में फांसी के फंदे से झूल रही थी। आनन-फानन में उसे उतार कर तख्त पर लिटाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
सीतापुर: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव
इलाके में इटौंजा रजबहा की पटरी के किनारे अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ ने धोती से शीशम के पेड़ में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो अधेड़ शव फंदे से लटकमा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल व कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार अटरिया इलाके के गुलालपुर मजरा कोड़रिया गांव निवासी हीरालाल 45 पुत्र परागी शनिवार की देर रात अपने खेत की रखवाली करने गया था।
