रसगुल्ला मैन अनुज के करतब के मुरीद हुए कठेरिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। रसगुल्ला मैन के नाम से मशहूर अनुज कुमार को प्रोत्साहित करने का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने उठाया है। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले र्स्पोटस स्टेडियम मे रसगुल्लामैन अनुज ने अपनी यूनिक कला का प्रदर्शन कर जमकर वाहवाही लूटी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने अनुज …

इटावा। रसगुल्ला मैन के नाम से मशहूर अनुज कुमार को प्रोत्साहित करने का बीड़ा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने उठाया है। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले र्स्पोटस स्टेडियम मे रसगुल्लामैन अनुज ने अपनी यूनिक कला का प्रदर्शन कर जमकर वाहवाही लूटी।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने अनुज को हर तरह से प्रोत्साहित करने का भरोसा देते हुए सम्मानित भी किया है। सांसद खेल स्पर्धा के समापन मौके पर प्रो. कठेरिया ने अनुज को आमंत्रित किया। अनुज ने करीब 30 फिट ऊंचाई तक रसगुल्ला उछाल कर के मुंह में कैच करने का कारनामा दिखाया। प्रदर्शन के गदगद प्रो. कठेरिया ने उसे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पढ़ें: बाराबंकी: मैक्स पॉलीक्लिनिक ने बरबसौली में लगाया गया कैंप, फ्री में दी गईं दवाएं

अनुज पिछले कई वर्षों से रसगुल्ले को जमीन से 30‘40 फुट उछाल कर सीधा अपने मुंह मे कैच कर लेते है। अपनी इस प्रतिभा के चलते अनुज इतना प्रसिद्ध हो गए है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी उनके मुरीद बन गये है। इसके अलावा अनुज अपनी कला का प्रदर्शन अखिलेश और मुलायम के सामने तो कर ही चुके हैं। दोनों लोग अनुज को कई मौकों पर सम्मानित भी कर चुके हैं।

इसी प्रतिभा के चलते अनुज टीवी सीरियल इंडिया गॉट टैलेंट में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखा चुके हैं। जहांपर जज के तौर पर मौजूद बॉलीवुड कलाकार करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर ने भी इस प्रदर्शन को देखकर दांतों तले उंगलियां दबा ली और अनुज की कला की तारीफ की अब अनुज अपनी इस प्रतिभा के चलते गिनीज बुक में अपना रिकार्ड दर्ज करवाना चाहते हैं।

संबंधित समाचार