छल से सफलता अर्जित करने वाले को नहीं मिलता ऊंचा स्थान: सीएम योगी
गोरखपुर। सीएम योगी ने कहा कि छल और कुटिलता से सफलता अर्जित करने वाला व्यक्ति कभी जीवन में उंचा स्थान हासिल नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल की इन्हीं भावनाओं को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव चाहे व्यक्तिगत जीवन में हो चाहे सामाजिक जीवन में, चाहे राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करते …
गोरखपुर। सीएम योगी ने कहा कि छल और कुटिलता से सफलता अर्जित करने वाला व्यक्ति कभी जीवन में उंचा स्थान हासिल नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल की इन्हीं भावनाओं को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव चाहे व्यक्तिगत जीवन में हो चाहे सामाजिक जीवन में, चाहे राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हर खिलाड़ी व्यक्तिगत स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रयास करता है। खेल में निरंतर अभ्यास से एक एक गलतियां दूर करते हुए वह आगे बढ़ता है।
इसी तरह जब टीम वर्क का कार्य हो तो सभी खिलाड़ी को समन्वय बना कर टीम भावना के साथ परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करते हुए निरंतर अभ्यास करें, अपनी सफलता को स्थाई बनाएं। सीएम योगी रविवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में प्रांगण में बनाए गए मंच से सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
पढ़ें: मिशन 2022: दो पूर्व मंत्रियों समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में भी टोक्यो ओलंपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयासों से भारत से सबसे बड़ा दल ओलंपिक और पैरालंपिक के लिए गया और सबसे ज्यादा मैडल लेकर आया। यह खिलाड़ियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र की ओर से किए जा रहे किए गए प्रयासों और खेलों इंडिया खेलों जैसे कार्यक्रमों से संभव हो सका।
ओलंपिक में पदक लाने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान
सीएम योगी ने कहा कि ओलंपिक में खिलाड़ियों को प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सूबे के 35 हजार खिलाड़ियों के समक्ष सम्मानित किया गया। ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़, रजत पदक लाने वाले को 4 करोड़ व कास्य पदक लाने वाले को 2 करोड़ दिए गए। प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 25 लाख रुपये दिए गए। इसी तरह पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
हर विकास खण्ड में बनेंगे खेल स्टेडियम, मिनी स्टेडियम
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर स्टेडियम और मिनी स्टेडियम के निर्माण की पहल कर रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर ओपेन जिम भी बनाए जा रहे हैं। 54 हजार से अधिक युवक मंगल दल और महिला मंगल दल गठित हैं। जिन्हें खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। सरकारी नौकरियों में भी राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वरीयता मिले, आरक्षण का प्रावधान किया जा रहा है।
