नायडू बोले- तृणमूल सदस्य अर्पिता घोष का इस्तीफा कर लिया है स्वीकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद अर्पिता घोष का राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को उच्च सदन में यह जानकारी दी। दिवंगत सदस्यों के सम्मान में एक घंटे के लिए उच्च सदन की बैठक स्थगित रहने के बाद जब पुन: शुरू हुई तब सभापति नायडू …

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद अर्पिता घोष का राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को उच्च सदन में यह जानकारी दी।

दिवंगत सदस्यों के सम्मान में एक घंटे के लिए उच्च सदन की बैठक स्थगित रहने के बाद जब पुन: शुरू हुई तब सभापति नायडू ने अर्पिता घोष का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उच्च सदन में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रही अर्पिता ने 15 सितंबर 2021 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

सभापति ने कहा कि उन्होंने अर्पिता से बात की और 15 सितंबर 2021 को ही उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
गौरतलब है कि अर्पिता घोष को मार्च, 2020 में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए मनोनयन किया था। उससे पहले वह 2019 में बेलूरघाट से लोकसभा चुनाव हार गयी थीं।

इसे भी पढ़ें…

Parliament Session: पीएम मोदी बोले- संसद में देश हित में चर्चा हो, सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार

संबंधित समाचार