हरदोई: जिला अस्पताल में बेहतर इलाज का दावा हवा-हवाई, मरीज परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज देने का भले ही स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, कभी अस्पताल में पट्टी नहीं मिलती तो कभी एक्स-रे फिल्म नहीं होती है। मरीजों के तीमारदार मोबाइल …

हरदोई। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज देने का भले ही स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, कभी अस्पताल में पट्टी नहीं मिलती तो कभी एक्स-रे फिल्म नहीं होती है। मरीजों के तीमारदार मोबाइल से एक्स-रे की फोटो खींचकर चिकित्सक को दिखा रहे हैं। पट्टी भी तीमारदार बाहर से खरीदकर लाते हैं।

जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज में संबद्ध कर दिया गया है। मेडिकल कालेज में संबद्ध होने के बाद अस्पताल में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में कभी पट्टी नहीं होती तो कभी एक्स-रे फिल्म नहीं होती है। मरीजों को बाहर से पट्टी खरीदकर लाना पड़ता है और एक्स-रे के लिए मोबाइल से फोटो खींचकर चिकित्सक को दिखाना होता है। बहुत से ऐसे मरीज भी अस्पताल आते हैं, जिनके पास मोबाइल नहीं होता है तो वह चिकित्सक को दिखा भी नहीं पाते और बिना चिकित्सक को दिखाए ही वापस लौट जाते हैं।

इससे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। प्लास्टर कक्ष में दस बंडल पट्टी के रोजाना लगते हैं, लेकिन पांच बंडल ही उपलब्ध हाे रहे हैं और जब पट्टी खत्म हो जाती है, तो मरीजों के तीमारदारों से बाहर से मंगाई जाती है। तीमारदार पहले प्लास्टर के लिए सरकारी फीस जमा करते हैं और इसके बाद बाहर से पट्टी खरीदकर लाते हैं, जिससे उनकी जेब पर दोहरा बोझ पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:-बांदा: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा ग्राम पंचायत गौरी कला, शो पीस बना सुलभ शौचालय

संबंधित समाचार