बरेली: ट्रेन के आगे छलांग लगाकर युवक ने दी जान, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर स्टेशन के पास सोमवार को एक 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोका। रेल कंट्रोल को सूचना दी गई। तब तक लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ जीआरपी ने शव …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर स्टेशन के पास सोमवार को एक 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोका। रेल कंट्रोल को सूचना दी गई। तब तक लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ जीआरपी ने शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
जीआपरी के मुताबिक सोमवार सुबह बरेली टू लालकुआं पैसेंजर गाड़ी जा रही थी। इसी दौरान नीली जिंस और ब्लैक हुडी पहनकर एक युवक पहुंचा और चलती ट्रेन के आगे कूछ गया। आसपास के मौजूद लोगों ने देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी।

जीआरपी की माने तो युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान कराई जा सके। जीआरपी अब फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े-

बरेली: नगर निगम के सामने डलावघर में मिला पुरुष का शव, सिर पर चोट के निशान, अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज