चुनौतियों का सामना करने में सेना सक्षम: ब्रिगेडियर हरबीर
हरदोई। राष्ट्र रक्षा में देश की सैन्य-शक्ति मुस्तैदी और सक्षमता के साथ खड़ी है। यह बात मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर हरबीर सिंह युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, कमांडेंट सिखलाई रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर फतेहगढ़ ने कही। शहीद ले. कर्नल गौर की प्रतिमा उनके नाम से निर्मित ले. कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर पार्क में स्थापित करायी गयी …
हरदोई। राष्ट्र रक्षा में देश की सैन्य-शक्ति मुस्तैदी और सक्षमता के साथ खड़ी है। यह बात मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर हरबीर सिंह युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, कमांडेंट सिखलाई रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर फतेहगढ़ ने कही। शहीद ले. कर्नल गौर की प्रतिमा उनके नाम से निर्मित ले. कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर पार्क में स्थापित करायी गयी है।
वहीं, मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर हरबीर सिंह ने कहा कि अशोक चक्र विजेता शहीद ले. कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर जैसे शूरवीरों पर सेना को गर्व है। साथ ही कहा कि जनमानस में देशप्रेम का भाव और सेना के प्रति सम्मान सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को प्रेरणा देता है। इसके साथ ही राष्ट्र रक्षा में तैनात सैनिकों को हर पल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पर अपने देश के नागरिकों का सम्मान और नेहयुक्त विश्वास उनको देश की सेवा के लिए त्याग व बलिदान की ऊर्जा देता है।
पढ़ें: हमारे लिए मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतुओं का भी जीवन अहम है: सीएम योगी
इसलिए सैनिक जहां जिस स्थिति में मिले उनका सहयोग करें। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर हरबीर सिंह युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल ने शहीद ले. कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उनके साथ शहीद ले. कर्नल गौर के अग्रज डीएम अविनाश कुमार, जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओ.पी. मिश्र, 10-बिहार बटालियन के नायक सूबेदार अजीत एक्का, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक अग्निहोत्री, आप और हम चेतना मंच के संयोजक कमलेश पाठक ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
वहीं, जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओ.पी. मिश्र ने अतिथियों का स्वागत और परिचय कराते हुए अशोक चक्र विजेता शहीद ले. कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर की शहादत व शौर्यगाथा पर प्रकाश डाला। इस दौरान कहा कि 29 नवम्बर 1994 को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के बाजीपुरा गांव में 4 आतंकवादियों को मार गिराने के बाद वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शौर्यपूर्ण शहादत पर 1995 में शहीद ले. कर्नल हर्षउदय सिंह गौर को अशोकचक्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 10 बिहार बटालियन सहित चेतना मंच अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख उदयवीर सिंह, अवधविहारी मिश्र, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, लखनऊ विवि के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू, पारुल दीक्षित, अवनिकांत बाजपेयी, भरत पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
