यूपी में अपराध के आंकड़े डराने वाले हैं: प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खासकर किसान राजनीति और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अपराध के आंकड़े बेहद डरावने हैं। प्रियंका ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खासकर किसान राजनीति और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अपराध के आंकड़े बेहद डरावने हैं। प्रियंका ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्मक्षेत्र गोरखपुर में पुलिस अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण की मुद्रा में है।

यह पूरे प्रदेश में बदतर कानून व्यवस्था की स्थिति का परिचायक है। उन्होंने ट्वीट किया “ अपराधियों के सामने भाजपा की दूरबीन के ढोल सुहावने हैं।

पढ़ें: मेरठ में धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोपी शिक्षक आईबी के हवाले

लेकिन असलियत में यूपी में अपराध के आंकड़े डरावने हैं। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कानून व्यवस्था अपराधियों के सामने सरेंडर है, बाकी प्रदेश का हाल आप समझ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव: मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगी। बसपा अपने दमपर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। यहां बसपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बसपा सुप्रीमो ने उनकी पार्टी के किसी अन्य दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए अकेले ही चुनावी समर में उतरने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जो सुरक्षित सीटें हैं। उनपर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, साथ ही इन 86 सुरक्षित सीटों पर दलित व ब्राह्मणों के अलावा अब जाट और मुस्लिम को भी जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार