बदायूं: मारुति स्विफ्ट और ई रिक्शा की भिड़ंत, दो महिला समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, बिल्सी, अमृत विचार। शहर के बाईपास पर मारुति स्विफ्ट ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार चालक, दो महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के …

बदायूं, बिल्सी, अमृत विचार। शहर के बाईपास पर मारुति स्विफ्ट ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार चालक, दो महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अंबियापुर चौराहे से ई-रिक्शा करके बैन गांव के तीन लोग सूरजपाल 45 वर्ष, सोमवती 45 वर्ष, उपदेशा 26 वर्ष अपने गांव जाने के लिए बैठे थे ई-रिक्शा रामकुमार उर्फ चिंटू चला रहा था। यह लोग जैसे ही सिंदूरी हनुमान मूर्ति के पास आए सामने से आ रही मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से भिड़ गई।

इससे इसमें सवार चालक दो महिला समेत चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया। इनमें सोमवती की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना आज सुबह की है घटना के बाद मारुति स्विफ्ट कार चालक मौके से नदारद था। पुलिस ने दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं।

इसे भी पढ़ें…

झांसी: बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुंनिमो का प्रदर्शन

संबंधित समाचार