मुरादाबाद: सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया है। मंगलवार को जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मी कामकाज छोड़कर सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर सरकार पर अनदेखी का आरोप …
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया है। मंगलवार को जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मी कामकाज छोड़कर सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
उनके कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय में कामकाज पर प्रभावित है। स्थायी कर्मचारियों के कंधे पर काम की जिम्मेदारी है।
जिलाध्यक्ष अजीजुर रहीम का कहना है कि विनियमितीकरण, समायोजन, असृजित पदों का विभाग में सृजन, वेतन पालिसी का निर्धारण कर वेतन विसंगतियों को दूर करना, सातवें वेतनमान का लाभ और जाब सुरक्षा, रिक्त पदों पर गैर जिलों में स्थानांतरण, आउटसोर्स नीति, बीमा पालिसी और आशा बहुओं का मानदेय निश्चित करने को लेकर आंदोलन चल रहा है। लेकिन सरकार हमारी मांग अनसुनी कर रही है। विरोध करने वालों में जिला महामंत्री विपिन भट्ट, अंकित कुमार शर्मा राहुल कुमार आकाश चौधरी शुभम वर्मा सहित अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें…
रामपुर: यातायात माह के समापन पर छात्राओं को किया जागरूक, वाहन चालकों को बताए नियम
