पीएमएफएमई योजना से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मंडलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एमपी अग्रवाल ने कार्यशाला का शुभारम्भ किया। वहीं, आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग और भारत सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री सूक्ष्म …

अयोध्या। जिले में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एमपी अग्रवाल ने कार्यशाला का शुभारम्भ किया। वहीं, आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग और भारत सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

इसका मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत को बनाना है। वहीं, मण्डल का वार्षिक लक्ष्य 596 है। एमपी अग्रवाल ने कहा कि यह नई योजना है निश्चित रूप से उद्यान विभाग अन्य विभागों के सहयोग से इसको पूरा कर पायेगा। इसलिए इसकी जनपद स्तर पर व मण्डल स्तर पर नियमित होने वाली उद्योग बंधुओं की बैठक में एक नये एजेंडा के रूप में समीक्षा की जायेगी। इससे सम्बंधित उप निदेशक उद्यान और अपर निदेशक उद्योग आपेक्षित कार्रवाई करें। अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 206 आवेदन आये हैं।

पढ़ें: अमेठी: डग्गामार वाहनों का अड्डा बना पुलिस बूथ, राजस्व को लगा रहे हैं लाखों चूना

इसमें हमें और तेजी की आवश्यकता है। साथ ही कहा कि इस योजना से जहां रोजगार प्राप्त होगा। वहीं छोटे-छोटे उद्यमियों में आत्म सम्मान बढ़ेगा। इस योजना को बढ़ाने से श्रमिकों का पलायन रुकेगा और रोजगार की व्यापक संभावनाएं बढ़ेगी। इंडियन इंडस्ट्रिी चेम्बर के मंडल अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि सभी विभागों को जीएसटी व्यापार कर विभाग की तरह ऑनलाइन सेवाओं का लाभ देना चाहिए, क्योंकि वहां रजिस्ट्रेशन होने के 2-3 दिन बाद प्रमाण पत्र मिल जाता है।

मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने उद्योग विभाग के साथ-साथ सभी विभागों को समन्वय की आवश्यकता बतायी व सहायक उपायुक्त उद्योग बंधु आशुतोष सिंह ने उद्योग बंधु से सहयोग का आश्वासन दिया। अपर आयुक्त न्यायिक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर सहित अनेक उद्यमी, प्रगतिशील किसान के अलावा लखनऊ के विशेषज्ञ मुकेश सिंह आदि ने भी अपनी बात रखी।

संबंधित समाचार