महाराष्ट्र में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 40 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे (महाराष्ट्र)। जिले के भिवंडी शहर में अवैध तरीके से रहने के आरोप में पुलिस ने 40 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। भिवंडी जोन-2 के डीसीपी योगेश पवार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति विभिन्न जगहों पर मजदूरी का काम करते थे। उन्होंने बताया, ‘‘उनके पास भारत में रहने का कोई …

ठाणे (महाराष्ट्र)। जिले के भिवंडी शहर में अवैध तरीके से रहने के आरोप में पुलिस ने 40 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
भिवंडी जोन-2 के डीसीपी योगेश पवार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति विभिन्न जगहों पर मजदूरी का काम करते थे।

उन्होंने बताया, ‘‘उनके पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।’’ भारतीय पासपोर्ट कानून और विदेशी नागरिक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों को शांति नगर, भिवंडी शहर और नारपोली से गिरफ्तार किया गया।

संबंधित समाचार