देवी दुर्गा की सातवीं सदी की प्रतिमा मिली, मानी जा रही 1300 साल पुरानी, जानिए कहां?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बडगाम पुलिस ने मंगलवार को काले पत्थर से निर्मित देवी दुर्गा की सातवीं सदी की एक प्रतिमा बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि प्रतिमा 1300 साल पुरानी है और वह खाग इलाके से मिली है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय के अधिकारियों …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बडगाम पुलिस ने मंगलवार को काले पत्थर से निर्मित देवी दुर्गा की सातवीं सदी की एक प्रतिमा बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि प्रतिमा 1300 साल पुरानी है और वह खाग इलाके से मिली है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय के अधिकारियों को प्रतिमा की परख करने के लिए बुलाया गया। इसकी पुष्टि हुई है कि देवी दुर्गा की प्रतिमा करीब सातवीं सदी की है।’’

अधिकारियों ने बताया, ‘‘देवी दुर्गा की यह प्रतिमा शेर पर सवार है, प्रतिमा का बायां हाथ कंधे के पास से नहीं है। प्रतिमा पर गांधार शैली का छाप है और दाहिने हाथ में कमल का फूल है।’’ बरामद प्रतिमा को अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग को सौंप दिया गया है।

संबंधित समाचार