गोरखपुर: पीएम मोदी की रैली को विशाल और अनुशासित बनाने की गई अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। भाजपा ने सात दिसंबर को प्रस्तावित पीएम मोदी की जनसभा को विशाल और अनुशासित बनाने की अपील कार्यकर्ताओं और समर्थकों से की है। फर्टिलाइजर परिसर में होने वाली रैली को लेकर बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 में …

गोरखपुर। भाजपा ने सात दिसंबर को प्रस्तावित पीएम मोदी की जनसभा को विशाल और अनुशासित बनाने की अपील कार्यकर्ताओं और समर्थकों से की है। फर्टिलाइजर परिसर में होने वाली रैली को लेकर बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के पहले गोरखपुर के मानबेला में मोदी की ऐतिहासिक रैली हुई थी। यह रैली पूरे देश में अच्छा संदेश देने में सफल रही। उस समय भाजपा की न तो केंद्र में या न राज्य में सरकार थी। वर्तमान में भाजपा की केंद्र और राज्य में सरकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खाते में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति समेत उपलब्धियों की भरमार है। दुनिया की भारत को लेकर नजरिया बदला है। देश का परिदृश्य भी बदला है और कभी इस प्रदेश में केवल कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने का कार्य हो रहा था अैर आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1075 मंदिरों का पुनर्निर्माण करा चुकी है।

पढ़ें: देश में आतंकवाद व प्रदेश में अपराध पूरे नियंत्रण में: स्वतंत्र देव सिंह

ऐसे में फर्टिलाइजर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली मानबेला की रैली से बड़ी ऐतिहासिक और अनुशासित होनी चाहिए। डॉ सिंह ने कहा कि कि बीते ढाई दशक से फर्टिलाइजर का परिसर उजाड़ हो गया था। पीएम मोदी के आगमन के साथ ही फर्टिलाइजर परिसर गुलजार हो जायेगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने रैली को लेकर सुरक्षा, पेयजल, यातायात, पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस रैली में गोरखपुर बस्ती मंडल के हर गांव का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। साथ ही घर-घर सघन संपर्क भी जरूरी है। बैठक में गोरखपुर महानगर व जिला के पदाधिकारियों में जिम्मेदार भी बांटी गई।

संबंधित समाचार