गोरखपुर: झंगहा डबल मर्डर कांड के दोनों वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज निलम्बित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। थाना झंगहा क्षेत्र में ग्राम जद्दूपुर में गत 28 नवम्बर को खूनी संघर्ष में दो लोगो की मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना झंगहा पर धारा 147,148,149,323, 504, 506,307,302,34 भादवि पंजीकृत हुआ था। इस प्रकरण में पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही डबल मर्डर …

गोरखपुर। थाना झंगहा क्षेत्र में ग्राम जद्दूपुर में गत 28 नवम्बर को खूनी संघर्ष में दो लोगो की मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना झंगहा पर धारा 147,148,149,323, 504, 506,307,302,34 भादवि पंजीकृत हुआ था। इस प्रकरण में पुलिस ने गोली चलाने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही डबल मर्डर में लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी गोबड़ौर थाना झगहा के उ.नि. दिनेश कुमार साहनी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है तथा संबन्धित प्रकरण में सम्पूर्ण जाँच हेतु एसपी सिटी को विभागीय जाँच आवण्टित की गयी है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए थे। उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक झंगहा द्वारा एक टीम गठित की गयी । उक्त टीम द्वारा आज घटना में नामजद दो वांछित अभियुक्त गुलशन पुत्र नाथु प्रसाद निषाद निवासी जद्दपुर थाना झंगहा, विकाश पुत्र अभिमन्नु निवासी जद्दपुर थाना झंगहा जनपद गोरखपुर को ग्राम लक्ष्मीपुर के मोड़ से जब वह कही भागने के फिराक में थे गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 अदद दोनाली बन्दूक व 4 अदद खोखा कारतुस बरामद किया गया ।

जबकि थाना झगहा में हुए डबल मर्डर में लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी गोबड़ौर थाना झगहा के उनि दिनेश कुमार साहनी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है तथा संबन्धित प्रकरण में सम्पूर्ण जांच के लिए एसपी सिटी को विभागीय जांच आवण्टित की गयी है। जिसमें स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच होगी। इस गांव और आस पास के क्षेत्र में घटी घटनाओं और उसमें आरक्षी से लेकर पुलिस अधिकारीयो द्वारा क्या कार्यवाही की गयी हे इसकी भी समीक्षा की जाएगी।सम्पूर्ण प्रकरण को लेकर विभागीय जांच के आदेश किए गए है ।

यह भी पढ़ें:-भाजपा ही किसानों की असली हितैषी : विधायक अविनाश

संबंधित समाचार