गोरखपुर: मनीष हत्याकांड की जांच करने होटल पहुंची सीबीआई टीम
गोरखपुर। बीते सितम्बर माह के अंत मे गोरखपुर घूमने आए कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में अब जांच कर रही सीबीआई टीम आज दोपहर सम्बन्धित घटनास्थल होटल कृष्णा पैलेस पहुंची। हालांकि सीबीआई की आमद शहर में सोमवार को ही हो चुकी है और सोमवार को ही घटना से परोक्ष-अपरोक्ष रूप …
गोरखपुर। बीते सितम्बर माह के अंत मे गोरखपुर घूमने आए कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में अब जांच कर रही सीबीआई टीम आज दोपहर सम्बन्धित घटनास्थल होटल कृष्णा पैलेस पहुंची। हालांकि सीबीआई की आमद शहर में सोमवार को ही हो चुकी है और सोमवार को ही घटना से परोक्ष-अपरोक्ष रूप से जुड़े पांच लोगों के बयान भी लिए जा चुके हैं।
इस दौरान सीबीआई ने घटना से सम्बंधित सारे समान पुलिस से सुपुर्दगी हासिल कर लिया था। जिसमे मनीष को लेकर गए पुलिसकर्मियों द्वारा पहले चिकित्सा केंद्र मानसी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सभी सम्भावित सीसीटीवी फुटेज समेत मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल, खून से सना तौलिया आदि है।
इस टीम में 6 सदस्य हैं तथा साथ में मेडिकल और फॉरेंसिक टीम भी है।सीबीआई टीम ने मृतक मनीष गुप्ता के कमरा संख्या 512 में पहुंचकर फारेंसिक विशेषज्ञों के साथ हत्या के सबूत जुटाना शुरू कर दिया।जबकि सीबीआई के बुलावे पर ही मनीष के चश्मदीद दोस्त भी सोमवार को गोरखपुर पहुंच चुके हैं।
साथ ही सीबीआई टीम ने मनीष के गोरखपुर निवासी मित्रों चन्दन सैनी, राणा चन्द्र और धनंजय को भी होटल में पूरी घटना समझने के लिए बुलाया है। मनीष हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई सीन रिक्रिएशन करेगी।लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर लाने के लिए रिमांड की विधिक प्रक्रिया अभी तक न होने के चलते बिना पुलिसकर्मियों के ही सीन रिक्रिएशन की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: झंगहा डबल मर्डर कांड के दोनों वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज निलम्बित
