संसद भवन के कमरे में लगी आग, कंप्यूटर, फर्नीचर समेत तमाम चीजें जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। संसद भवन के एक कमरे में बुधवार को आग लगने से कंप्यूटर एवं फर्नीचर जलकर राख हो गए। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आज सुबह कमरा संख्या 59 में आग लगने से कंप्यूटर एवं फर्नीचर समेत कई सामान जल गए। घटना की सूचना पूर्वाहन 8:05 पर प्राप्त हुई। इस आधार पर दमकल की …

नई दिल्ली। संसद भवन के एक कमरे में बुधवार को आग लगने से कंप्यूटर एवं फर्नीचर जलकर राख हो गए। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आज सुबह कमरा संख्या 59 में आग लगने से कंप्यूटर एवं फर्नीचर समेत कई सामान जल गए। घटना की सूचना पूर्वाहन 8:05 पर प्राप्त हुई। इस आधार पर दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गईं। दमकल कर्मियों ने 8 बजकर 50 मिनट पर आग को बुझा दिया। दमकल विभाग का कहना है कि जिस कमरे में आग लगी थी, उसके आसपास मीडिया कर्मियों के लिए काम करने के कमरे हैं।

इसे भी पढ़ें…

कोविड-19: देश में उपचाराधीन मामले 547 दिन बाद एक लाख से कम, 267 और मरीजों की मौत

संबंधित समाचार