बदायूं: दो दिन से लपता युवक का मर्डर, पहले पीटा बाद में गर्दन काट उतार दिया मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जिले के सहसवान थाना क्षेत्र से दो दिनों से गायब 25 वर्षीय युवक की लाश बरामद हुई है। युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। मामले …

बदायूं, अमृत विचार। जिले के सहसवान थाना क्षेत्र से दो दिनों से गायब 25 वर्षीय युवक की लाश बरामद हुई है। युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़तला की जा रही है।

दअरसल, सहसवान के नगला वरन गांव का रहने वाला रामप्रसाद (25) सोमवार शाम को गायब हो गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार सुबह राहगीरों ने जरीफपुर गढिया से नगला वरन जाने वाले रास्ते के बीच पुलिया के नीचे राम प्रसाद का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। युवक का गला कटा हुआ था और चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। मृतक दो भाई हैं। बड़ा भाई हिमाचल में रह कर मेहनत मजदूरी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: सस्पेंड होने पर भड़का सिपाही, तमंचा लेकर पहुंचा थाने, कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे सुभाष नगर इंस्पेक्टर

संबंधित समाचार