अयोध्या: वर्षा गायकवाड की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस पार्टी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक यहां एक स्थानीय मैरिज लान में संपन्न हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री वर्षा गायकवाड व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, …

अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस पार्टी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक यहां एक स्थानीय मैरिज लान में संपन्न हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री वर्षा गायकवाड व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के अलावा पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इस दौरान अयोध्या, अंबेडकरनगर व बाराबंकी समेत 45 विधानसभा क्षेत्रों के हजारों पदाधिकारियों के अलावा विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी पहुंचे थे। वर्षा गायकवाड ने उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों से अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ताकत और सामर्थ से जुटकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से उत्तर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए ली गई प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

पढ़े: रायबरेली: खरीद बंद होने से खुले में पड़ा है धान, किसान हुए परेशान

जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि अयोध्या जनपद के बीकापुर विधानसभा से अखिलेश यादव, मधु पाठक, अयोध्या विधानसभा से रीता मौर्य, सुनील पाठक, शरद शुक्ला, राम नरेश मौर्य, मिल्कीपुर विधानसभा से नीलम कोरी, बृजेश रावत, प्रदीप कोरी, हेमलता रावत, दिलीप रावत, रुदौली विधानसभा से विनोद यादव, दयानंद शुक्ला, गोसाईगंज विधानसभा से अशोक सिंह, अशोक कुमार सिंह, पंडित राजेश तिवारी बाबा, अजीत वर्मा, प्रदीप निषाद, राजदेव वर्मा, अनंतराम सिंह, शैलेंद्र यादव, सविता पटेल ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए साक्षात्कार दिया।

इससे पूर्व बैठक स्थल पहुंचने पर वर्षा गायकवाड व राजेश तिवारी का जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने स्वागत किया। बैठक में प्रमुख रूप से उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शिवपूजन पाण्डेय, संजय तिवारी, राम सागर रावत, राजकुमार सिंह व राजेश कोरी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार