अयोध्या: रिकाबगंज में बैंक से निकले युवक के साथ टप्पेबाजी, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या। जिले के रिकाबगंज में बैंक से निकला युवक टप्पेबाजी का शिकार हो गया। युवक को पैसों का पैकेट बताकर रद्दी का बंडल थमा दिया और उससे 20 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित ने कोतवाली नगर में पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। घटना बुधवार दोपहर ढाई बजे की है। …
अयोध्या। जिले के रिकाबगंज में बैंक से निकला युवक टप्पेबाजी का शिकार हो गया। युवक को पैसों का पैकेट बताकर रद्दी का बंडल थमा दिया और उससे 20 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित ने कोतवाली नगर में पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल अभी जांच चल रही है। घटना बुधवार दोपहर ढाई बजे की है।
कोतवाली नगर स्थित देवकाली के धनीराम का पुरवा निवासी अभिषेक गोस्वामी (19) पुत्र जैसराज गोस्वामी रिकाबगंज चौराहे के समीप बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चेक से पैसे निकालने आया था। वह बैंक से 20 हजार रुपये लेकर निकला था कि दो युवकों ने उसे एक पैकेट थमा दिया और कहा इसमें 75 हजार रुपये हैं।
पढ़ें: बाराबंकी: धीरु हत्याकांड का एक साल बाद कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने किया खुलासा
इसे तुम रखलो और 20 हजार मुझे दे दो। पीड़ित अभिषेक ने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया। घर पहुंचकर देखा तो पैकेट में रद्दी का बंडल था। वह तुरंत कोतवाली पहुंचा और शिकायत दी। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले में जांच चल रही है। अभी केस नहीं दर्ज किया गया है।
अयोध्या: मकान व मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर 45 हजार की चोरी…
जिले के तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बालापुर में मंगलवार की रात चोरों ने अलग-अलग घटनाओं में एक मकान में सेंध लगाकर और मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गये। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित गुरुप्रसाद पुत्र बुधराम ने बताया कि उनके घर पर आगामी 12 दिसम्बर को लड़की की शादी है। वैवाहिक समारोह को सकुशल सम्पन्न करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
