हरदोई में ड्राइवर हत्याकांड का हुआ खुलासा, कोटेदार ने मारी थी गोली
हरदोई। जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवथाना गांव के पास से कोटेदार और ड्राइवर के अपहरण की कहानी का बुधवार को पर्दाफाश हो गया। पुलिस के मुताबिक कोटेदार ने ही ड्राइवर की हत्या कर अपहरण की कहानी रची थी। यह खुलासा कोटेदार से पूछताछ के बाद हुआ है। एसपी अजय कुमार ने बताया 26 …
हरदोई। जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवथाना गांव के पास से कोटेदार और ड्राइवर के अपहरण की कहानी का बुधवार को पर्दाफाश हो गया। पुलिस के मुताबिक कोटेदार ने ही ड्राइवर की हत्या कर अपहरण की कहानी रची थी। यह खुलासा कोटेदार से पूछताछ के बाद हुआ है। एसपी अजय कुमार ने बताया 26 नवंबर की रात बेनीगंज के शिवथाना गांव निवासी कोटेदार सभाजीत सिंह उर्फ गुड्डू व गांव के उनके ड्राइवर गयादीन के अपहरण के मामले में लोगों ने जाम लगा दिया था। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया था।
कोटेदार के पिता की तहरीर पर गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच कर रही सीओ सिटी विकास जायसवाल की टीम ने 48 घंटे के भीतर कोटेदार सभाजीत सिंह उर्फ गुड्डू को कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र से सड़क के किनारे बरामद कर लिया था। पुलिस ने कोटेदार से उनके ड्राइवर गयादीन के गायब होने के मामले में पूछताछ की। पहले तो कोटेदार भ्रमित करता रहा। पुलिस को संदेह हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की गई।
पढ़ें: अयोध्या: रिकाबगंज में बैंक से निकले युवक के साथ टप्पेबाजी, जांच में जुटी पुलिस
इस पर कोटेदार ने सच उगल दिया। उसकी निशानदेही पर टीम लखनऊ के रहीमाबाद पहुंची, जहां एक बाग में कोटेदार ने ड्राइवर गयादीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर पुलिस को खून को पड़ा दिखा। कोटेदार ने बताया कि हत्या के बाद वह कानपुर चला गया था।
इसके बाद पुलिस टीम ने रहीमाबाद पहुंचकर शव बरामद हुआ है। कोटेदार ने बताया कि वह अपने गांव के विरोधियों को इस मामले में फंसाना चाह रहा था। इसलिए उसने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर विकास जायसवाल मौजूद रहे।
