किसानों के मुद्दे पर लोकसभा में हो रहा था हंगामा, अचानक हुआ कुछ ऐसा…कि सांसदों ने बंद कर दी नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा कर रहे तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्यों ने बुधवार को सदन में एक महिला सदस्य को अपना मुद्दा उठाने देने के लिए नारेबाजी बंद कर दी जिस पर आसन की ओर से कहा गया है कि यह ‘लोकतंत्र की खूबी’ है। निचले सदन में शून्यकाल …

नई दिल्ली। लोकसभा में किसानों के मुद्दे पर हंगामा कर रहे तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्यों ने बुधवार को सदन में एक महिला सदस्य को अपना मुद्दा उठाने देने के लिए नारेबाजी बंद कर दी जिस पर आसन की ओर से कहा गया है कि यह ‘लोकतंत्र की खूबी’ है।

निचले सदन में शून्यकाल के दौरान बीजू जनता दल की सांसद प्रमिला विसोयी महिलाओं को मिलने वाली मातृत्व संबंधी सुविधाओं को बढ़ाने की मांग कर रही थीं। उस दौरान पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने टीआरएस सदस्यों से आग्रह किया कि वे एक वरिष्ठ महिला सदस्य को अपनी बात रखने दें।

इसके बाद टीआरएस के सदस्य थोड़ी देर के लिए शांत हो गए। इस पर अग्रवाल ने कहा, ”यह लोकतंत्र की खूबी है, यह इसकी शक्ति है।” टीआरएस के सदस्य तेलंगाना में धान की खरीद के मुद्दे को लेकर पिछले कुछ दिन से सदन में नारेबाजी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार