बरेली: समय से गन्ना तौल न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुता, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मगरासा में स्थित चीनी मिल बरखेड़ा गन्ना क्रय केंद्र पर तमाम अवस्थाएं है, जिसको लेकर किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गन्ना क्रय केंद्र पर 5 दिनों तक खड़े रहना पड़ता है ,उसके बाद गन्ना तौला जाता है। इसका मुख्य कारण …

भुता, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव मगरासा में स्थित चीनी मिल बरखेड़ा गन्ना क्रय केंद्र पर तमाम अवस्थाएं है, जिसको लेकर किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गन्ना क्रय केंद्र पर 5 दिनों तक खड़े रहना पड़ता है ,उसके बाद गन्ना तौला जाता है। इसका मुख्य कारण है कि गन्ने की उठान व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है, इस क्रय केंद्र पर मात्र दो गाड़ी लगी हुई है ,जिस कारण घंटों किसानों को खड़ा रहना पड़ता है।

इस संबंध में जब केंद्र प्रभारी से जानकारी ली तो उनका कहना है कि यह सब ठेकेदार की लापरवाही है। इस संबंध में किसानों ने कई बार चीनी मिल को भी अवगत कराया। किसानों का आरोप है कि बरखेड़ा चीनी मिल समय से भुगतान भी नहीं कर पा रही है, न ही गन्ना तौल सही हो पा रही है।

प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार, नरेंद्र पाल, महेंद्र पाल, दीनानाथ, राजू, हरीश कुमार, मदन पाल, चंद्रपाल, रोहन लाल, लालाराम, विकास कुमार, ओमकार, वीरेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार