मुरादाबाद : जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, बुद्धि विहार मैदान पर जुटे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार स्थित प्रियंका गांधी की जनसभा स्थल पर जुटे लोग, मंच पर पदाधिकारी सचिन चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी आदि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू मैदान में हर तरफ पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्साहित कर रहे हैं प्रियंका गांधी की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार स्थित प्रियंका गांधी की जनसभा स्थल पर जुटे लोग, मंच पर पदाधिकारी सचिन चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी आदि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू मैदान में हर तरफ पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्साहित कर रहे हैं

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कूटी और स्मार्ट फोन देने के वादे के समर्थन में मंच के पास रखी गई है स्कूटी

जनता और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम

प्रियंका गांधी की सभा में पंजाब कांग्रेस की सांस्कृतिक टीम प्रस्तुति देते हुए

प्रियंका की जनसभा में महिलाओं की भीड़

मौसम बिगड़ रहा है, बूंद पड़नी शुरु हुई है। अभी तक प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा है।

प्रियंका की प्रतिज्ञा गिनाकर पार्टी के नेता जनता से समर्थन मांग रहे हैं।

कांग्रेस नेता मंच से पुलिस पर जनसभा में आ रहे वाहनों को शहर में पीलीकोठी, लाकड़ी और अन्य जगह पर रोकने का आरोप लगाकर उन्हें जनसभा स्थल तक आने देने का अनुरोध कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने मंच से प्रशासन पर जनसभा में विघ्न डालने का आरोप लगाकर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। कहा बसों को रोकना न छोड़ने पर प्रशासन के खिलाफ सड़क पर लड़ाई छेड़ने की चेतावनी दी, कहा सरकारें आती जाती रहेंगी और नौकरशाह भी बदलते रहेंगे। जनता वही रहेगी और जवाब देगी

मंच पर मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू।

मौसम और भीड़ को देखते हुए कांग्रेसी नियंताओं का सुर बदल रहा है। 11 बजे सभा का समय निर्धारित था। लेकिन अभी प्रियंका गांधी की लोकेशन नहीं मिली है। इस बीच हर वक्ता रास्ते मे वाहन रोके जाने की बात का हवाला देकर अपनी बात रख रहे हैं। जानकर इसे सियासी चतुराई बता रहें हैं। बसों में भीड़ लाने के ठेकेदार पुलिसकर्मियों के सिर ठीकरा फोड़ रहें हैं। आधा मैदान खाली है। 2000 कुर्सियां सजाई गयीं थीं।

जनसभा स्थल के ऊपर से गुजरते हेलीकॉप्टर को देखकर लोगों मे उत्साह  पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस जाति धर्म हिंदू मुसलमान की राजनीति नहीं जमाने की बात करती है। उन्होंने बिसमिल्लाह और गणेश वंदना का उल्लेख करते हुए कहा हर धर्म का सम्मान मैं करता हूं। उन्होंने कहा ऋग्वेद का उल्लेख करते हुए कहा कि मैने चारों वेद, गीता पढ़ा है।
भाजपा पर धर्म के आधार पर समाज और देश को बांटने का आरोप मढ़ा।

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने अपने संबोधन की शुरुआत मुरादाबाद की धरती और लोगों के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक रैली की भीड़ का हवाला देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर हमला बोला। कहा उत्तर प्रदेश अपराधी प्रदेश बन गया है। सरकार किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों को छलने का काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने टीईटी, दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। भाजपा और सपा को निशाना साधा। कहा कि लबरा बड़ा कि झबरा बड़ा जनता खुद तय किया करे।

मुरादाबाद के पीतल उद्योग की खस्ताहाल का जिक्र कर उद्योग को समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का अवसर देने की जनता से अपील की। प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा।

संबंधित समाचार