बरेली: तीन बच्चों को जहर देकर मारने की कोशिश, पिता का आरोप- पत्नी और उसके प्रेमी ने दिया जहर
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार देर रात पुराना बस अड्डे पर तीन बच्चे बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जब उन्हें हल्का होश आया तो बच्चों बताया कि उन्होंने मां के दिए हुए लड्डू खाए थे। मां ने यह …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार देर रात पुराना बस अड्डे पर तीन बच्चे बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जब उन्हें हल्का होश आया तो बच्चों बताया कि उन्होंने मां के दिए हुए लड्डू खाए थे। मां ने यह कहकर दिए थे कि प्रसाद के लड्डू है। उधर, जब मामले की सूचना बच्चों के पिता को लगी तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी यानि अपने चचेरे भाई पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
पत्नी पति को छोड़कर रह रही है चचेरे देवर के साथ
दरअसल, मूल रूप से शाहजहांपुर के तिलहर के बहादुरगंज मोहल्ले की रहने वाले युवक ने बताया कि करीब आठ साल पहले उनकी शादी हुई थी। दो बेटी और एक बेटा समेत पूरा परिवार खुशी से रहता था। उन्होंने बताया कि इसी बीच उनकी पत्नी के उनके चचेरे भाई से अवैध संबंध हो गए। करीब छह महीनें पहले उन्हें यह बात पता चली। तब से घर में कलह क्लेश रहने लगा।
इसके बाद वह बच्चों और उसे छोड़कर उसके चचेरे भाई के साथ चली गई। वह कभी किच्छा, तो कभी किसी और जगह रहने लगा। इन दिनों वह किच्छा में रह रहा था। बच्चे अपनी मां से अक्सर बात करते रहते थे। मगर पति की बात कभी नहीं हुई। पति ने बताया कि वह बच्चों को अक्सर मिलने बुला लिया करती थी। दो बेटियां तो बिना बात करे मान जाती मगर बेटा मां से बिना मिले नहीं रहता था।
मंगलवार को भी गए थे बच्चे मिलने
आरोपित महिला के पति ने बताया कि मंगलवार को भी उसने बच्चों को मिलने के लिए भेजा था। मंगलवार बरेली जंक्शन से किच्छा को जाने वाली ट्रेन में उनके पिता ने बच्चों को बैठाया था। मां के साथ उनके चाचा भी मिले। इसके बाद वह बस से वापस बरेली आ गए। बच्चों का आरोप है कि उनकी मां ने उन्हें रास्ते में खाने के लिए लड्डू दिए थे। कहा था कि यह प्रसाद के लड्डू है। बच्चों को बरेली पुराने रोडवेज पर आकर भूख लगी तो उन्होंने खा लिए। जिसकी वजह से वह हल्के-हल्के बेहोश होने लगे। हल्के बेहोशी में उन्होंने किसी से अपने पिता को फोन कराया। जिसके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मम्मी से कहा था- चाचा का साथ छोड़ दो
13 वर्षीय बेटी ने बताया कि जब वह मां से मिलने गई तो उसने उनसे कहा था कि मम्मी चाचा को छोड़कर हमारे साथ चलो। पापा के साथ ही सब पुरानी तरह से रहेंगे। मगर उन्होंने मना कर दिया कि अब उनके पापा के साथ नहीं रहना। इसके बाद वह वहां से चली आई।
पत्नी ने कहा कि मिलने ही नहीं आए थे
जांच पड़ताल के दौरान जब पुलिस ने किच्छा में रह रही बच्चों की मां से बात की तो उन्होंने बच्चों से मिलने की बात से स्पष्ट मना कर दिया। कहा कि बच्चे उनके पास मिलने आए ही नहीं। इसके बाद अब मामला उलछता हुआ नजर आने लगा। पुलिस अब बच्चों के पिता को भी शक की निगाहों से देख रही है। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
इसे भी पढ़ें…
