बरेली: बादलों की वजह से मौसम खराब, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंठ, दो दिनों में तेज बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में गुरुवार सुबह से ही बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। दोपहर तब हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जिसकी वजह से तापमान में एक साथ गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अगले …

बरेली, अमृत विचार। शहर में गुरुवार सुबह से ही बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। दोपहर तब हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। जिसकी वजह से तापमान में एक साथ गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में बरेली में तेज बारिश होने की भी संभावना है। जिसकी वजह से पारा एक साथ धड़ाम होगा।

दो दिनों में हवाएं भी चलने के आसार
मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। जिसकी वजह से तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, गुरुवार को भी सड़कों पर निकले लोग ठंड से बचाव करते हुए नजर आए। सुबह से धूप पूरी तरह से गायब होंने की वजह से लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। रोशनी कम होने के कारण दिन में वाहनों की हेडलाइट जलती रहीं।

पूरे दिन कोहरा भी बनेगा परेशानी
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी तक पूरे दिन कोहरा नहीं हो रहा है। मगर बारिश के बाद कोहरा पूरे दिन होने की संभावना है। हालांकि जंगलों के एरिया में कोहरा दिखना शुरू हो चुका है। मगर शहर में उसका असर कम है। बारिश के बाद कोहरा भी अब लोगों के लिए समस्याएं बढ़ाएगा।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: दोनों संदिग्धों की पूछताछ में नहीं मिली कोई जानकारी, परिवार का भी कोई आरोप नहीं, पुलिस मामले में कर रही छानबीन

संबंधित समाचार