संभल : सिरसी में डेंगू ने फिर ली महिला की जान, दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरसी, अमृत विचार। विकासखंड के कस्बा सिरसी में गुरुवार को डेंगू से एक महिला ने दम तोड़ दिया। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। उनका उपचार परिजन महमूदपुर के झोलाछाप के पास करा रहे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं डेंगू का प्रकोप खत्म न होने के कारण …

सिरसी, अमृत विचार। विकासखंड के कस्बा सिरसी में गुरुवार को डेंगू से एक महिला ने दम तोड़ दिया। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। उनका उपचार परिजन महमूदपुर के झोलाछाप के पास करा रहे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं डेंगू का प्रकोप खत्म न होने के कारण लोगों भय का माहौल बना हुआ है। कस्बे में 50 से अधिक लोग वायरल बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।

जनपद में डेंगू बुखार ने जड़ें मजबूत कर ली हैं, जिससे इसके कारण मौतों का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लोगों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य विभाग का सुस्त रवैया मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मुहल्ला शर्की करबला निवासी शाहजहां खातून पत्नी शकील और उसकी बेटी को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। शाहजहां का उपचार परिजन जनपद मुरादाबाद के कस्बा महमूदपुर में झोलाछाप के पास करवा रहे थे। फायदा नहीं होने पर खून की जांच कराई तो रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।

बुधवार को देर रात में अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इससे पहले परिजन उन्हें कहीं लेकर जाते, महिला ने दम तोड़ दिया। जैसे ही मोहल्ले वालों का डेंगू से महिला मौत की जानकारी हुई तो वे सहम गए। उन्हें बुखार से पीड़ित परिजनों की चिंता सताने लगी, क्योंकि यहां पर डेंगू से अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है। 50 से अधिक लोग अभी भी वायरल बुखार पीड़ित चल रहे हैं।

जानकारी होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं टूट रही है। इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा भी सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते गंदगी का बुरा हाल है। महिला की मौत होने के बाद परिजनों को बेटी की चिंता सता रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को कैंप लगा कर रोगियों की जांच कराई जाएगी। पीड़ितों का उपचार करवाया जाएगा।

संबंधित समाचार