मुरादाबाद : दरोगा ने ली 25 हजार की घूस, विभागीय जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी महिला ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है। साथ ही सिविल लाइंस पुलिस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी महिला ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है। साथ ही सिविल लाइंस पुलिस को मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

थानाक्षेत्र के भटावली गांव निवासी रश्मि चौधरी ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना कर रहे तत्कालीन अगवानपुर चौकी प्रभारी ने महिला को बताया कि वह मामले में धारा बढ़ा देंगे मगर इसकी एवज में उसे 25 हजार रुपये देने होंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसने दरोगा को 25 हजार रुपये दे दिए, लेकिन उन्होंने न तो मुकदमे में धारा बढ़ाई और न ही पति को गिरफ्तार किया।

इतना ही नहीं आरोपी दरोगा का तबादला भी हो गया। गुरुवार को पीड़िता एसएसपी आफिस पहुंची और उन्हें पूरी जानकारी दी। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा के खिलाफ एएसपी/सीओ सिविल लाइंस सागर जैन को जांच का आदेश भी दिया है।

संबंधित समाचार