शिक्षा से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं : पूर्व मंत्री
सीतापुर। शिक्षा से बड़ा दुनिया में कोई दान नही है। विद्याधन कोई चुरा नहीं सकता। हमें बेटियों को जरूर शिक्षा देना चाहिए। विधानसभा महमूदाबाद में निवासरत मेरी सभी मातृ शक्तियों, बहनों, बेटियों का एक तरह से मैं वकील हूँ। जनहित सम्बन्धी महिलाओ की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें मैं विधानसभा में उठाऊंगा और निस्तारण कराने …
सीतापुर। शिक्षा से बड़ा दुनिया में कोई दान नही है। विद्याधन कोई चुरा नहीं सकता। हमें बेटियों को जरूर शिक्षा देना चाहिए। विधानसभा महमूदाबाद में निवासरत मेरी सभी मातृ शक्तियों, बहनों, बेटियों का एक तरह से मैं वकील हूँ। जनहित सम्बन्धी महिलाओ की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें मैं विधानसभा में उठाऊंगा और निस्तारण कराने के पूरे प्रयास करूंगा। यह बात पूर्व मंत्री व विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने अपने आवास पर आयोजित महिला जागरूकता सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि चूंकि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। सभी महिलाओं की जिम्मेदारी है कि आगामी पांच दिसम्बर तक ही नए वोट बनवाने की अंतिम तारीख से पहले ही अपने बूथ पर जाकर वोट बढ़वा लें। महिला जागरूकता सम्मेलन में विधायक ने कहा कि कोई कार्य छोटा नहीं होता और सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, स्वेटर बुनाई, ब्यूटी पार्लर जैसे कार्य कर भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में 15 ओवर में 107 रनों पर सिमटी विवेकानंद टीम, विशाल कैटरर्स ने जीता मैच
उन्होंने शादी अनुदान, किसान दुर्घटना, विधवा, बृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ, बीमारी और दिव्यांगता से संबंधित सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। महिला जागरूकता सम्मेलन में सुधा वर्मा, हेमा देवी, पूजा वर्मा, मिठाना देवी, रोशनी देवी, पुष्पा देवी, शांती देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, स्वीटी, रियाजुल निशा, जहरुल, जरीना, मीना देवी भार्गव, किरन भार्गव, रामदेई रावत, प्रमिला भार्गव, श्रीदेवी गौतम सहित तमाम महिलायें उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सीएम योगी बोले- आज अयोध्या से जुड़ने पर विश्व मानवता गौरव की अनुभूति करती है
