पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में मोहल्ला काला मंदिर में एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुँचे मायके वालों ने अपनी बहन और नौकर के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया, जबकि ससुराल वालों ने नहाते वक्त गिरने के बाद मौत होने की बात कही। सुनगढ़ी पुलिस मामले की जांच में …

पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में मोहल्ला काला मंदिर में एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुँचे मायके वालों ने अपनी बहन और नौकर के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया, जबकि ससुराल वालों ने नहाते वक्त गिरने के बाद मौत होने की बात कही। सुनगढ़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।

घटना ब्रहस्पतिवार की है। मोहल्ला कुंवरगढ़ निकट काला मंदिर के निवासी ओम प्रकाश जायसवाल की पत्नी 49 वर्षीय पुष्पा की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर शाम को मिर्जापुर से मायके वाले घर पहुँचे। उन्होंने बताया कि पुष्पा की शादी 20 साल पहले की थी। ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी।

मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति ने अपनी बहन और नौकर के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। दोनों लंबे समय से उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराते थे। दोपहर में उन्हें मरने की सूचना दी गयी। दरोगा ने भी काल की थी। घर पहुँचने पर देखा तो शव पड़ा मिला। तब तक चेहरा काला पड़ चुका था।

इसी तरह से कई आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की माग की गई। मोहल्ले के भी लोग जमा हो गए। सुनगढ़ी पुलिस के दरोगा महेन्द्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ छानबीन में लगे रहे। उनका कहना था कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर अभी नहीं मिली है।

संबंधित समाचार