पीलीभीत: शादी अनुदान को भटक रहे 300 परिवार, बजट के लाले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ समाज कल्याण विभाग प्रस्तावित सामूहिक विवाह समारोह के लक्ष्य को पूरा करने में सफल नहीं हो पा रहा है। वही, दूसरी तरफ गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए मदद को बजट के लाले हैं। शासन से इसके लिए कोई बजट नहीं भेजा गया है। जिसके चलते शादी अनुदान …

पीलीभीत, अमृत विचार। एक तरफ समाज कल्याण विभाग प्रस्तावित सामूहिक विवाह समारोह के लक्ष्य को पूरा करने में सफल नहीं हो पा रहा है। वही, दूसरी तरफ गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए मदद को बजट के लाले हैं। शासन से इसके लिए कोई बजट नहीं भेजा गया है। जिसके चलते शादी अनुदान पाने को 300 परिवार भटक रहे हैं।उनके आवेदन तो पहुंच गए हैं, मगर बजट न होने के कारण मामला लंबित है।

गरीब परिवार की बेटियों को शासन स्तर से शादी अनुदान के नाम पर बीस हजार रुपये की मदद की जाती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। कई परिवार शादी से पूर्व आवेदन कर देते हैं, जबकि अधिकांश शादी के बाद। मगर, उन्हें जांच पड़ताल के बाद मदद कर दी जाती है। इन दिनों सामूहिक विवाह को लेकर तैयारियां चल रही है।इसका बजट भी आ चुका है। सात सौ शादियों का लक्ष्य दिया गया है।मगर, अभी तक सवा सौ के आसपास आवेदन आ सके हैं। इसमें लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।

उधर शादी अनुदान के तीन सौ आवेदन लंबित है। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है।इनका आयोजन ब्लॉक स्तर पर होगा। शादी अनुदान के आवेदन लंबित है। इनके लिए अलग से बजट जारी किया जाता है, जोकि अभी मिला नहीं है

संबंधित समाचार