दिव्यांग कमल शर्मा ने रोशन किया पीलीभीत का नाम, राष्ट्रपति करेंगे नेशनल अवार्ड से सम्मानित
पीलीभीत, अमृत विचार। अपने जज्बे और हौसले के दम पर अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही यूपी के ब्लाइंड किक्रेट टीम के कैप्टन कमल शर्मा के नेशनल स्पोर्ट्स में धाक जमाने पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रपति के द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली …
पीलीभीत, अमृत विचार। अपने जज्बे और हौसले के दम पर अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही यूपी के ब्लाइंड किक्रेट टीम के कैप्टन कमल शर्मा के नेशनल स्पोर्ट्स में धाक जमाने पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रपति के द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली पहुंच गए है।
तीन दिसंबर को दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शहर से सटी जोशी कालोनी निवासी कमल शर्मा जोकि जन्म से ही दृष्टिबाधित है। उन्हें ब्लाइंड स्पोर्ट्स में धाक जमाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बताते कि कमल शर्मा ने ब्लाइंड यूपी टीम के कैप्टन भी है। उन्होंने अपने जज्बे और हौसले के दम पर विदेशों में ब्लाइंड स्पोटर्स के कई तरह के मैच जीत चुके हैं। वर्ष 2013 में हंगरी में आयोजित विश्व दिव्यांग जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
वह शतरंज के भी अच्छे खिलाड़ी हैं। जोन स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जा चुका है। कमल के पिता राममूर्ति लाल खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार में उनके दो बड़े भाई वीरपाल शर्मा व नरेंद्र शर्मा तथा बहन मीना की शादी हो चुकी है। उन्होंने वर्ष 2003 में लखनऊ स्थित गवर्नमेंट ब्लाइंड स्कूल में दाखिला मिल गया। यहीं से उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की।
लखनऊ में ही डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद एमए (राजनीति विज्ञान) में प्रवेश लिया। प्रथम वर्ष की परीक्षा पास कर ली थी। द्वितीय वर्ष की पढ़ाई के दौरान ही कमल का चयन उप्र बड़ौदा ग्रामीण बैंक में लिपिक के पद पर हो गया। वर्तमान में वह गोला गोकर्णनाथ में बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत हैं।
