बरेली: शादी का झांसा देकर ले गए दूसरे शहर, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांव की एक युवती को शादी करने का झांसा देकर एक युवक अपने साथी के साथ करीब डेढ़ साल पहले अपने साथ ले गया था। वहीं इतने समय बाद अपने चार माह के बच्चे को लेकर युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और युवक और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके बाद …

बरेली, अमृत विचार। गांव की एक युवती को शादी करने का झांसा देकर एक युवक अपने साथी के साथ करीब डेढ़ साल पहले अपने साथ ले गया था। वहीं इतने समय बाद अपने चार माह के बच्चे को लेकर युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और युवक और उसके दोस्त पर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके बाद अपने किसी साथी को बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत की और युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ शाहजहांपुर ले गया था। आरोप है कि वहां ले जाकर युवक और उसके दोस्त ने उसके साथ 15 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि 15 दिनों तक उसके साथ दरिंदगी करने के बाद युवकों ने शहजहांपुर के बरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेंच दिया। वहां भी खरीदने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया कि उसके कुछ माह बाद उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। बच्चे के अधिकार और न्याय के लिए जब वह पुलिस के पास पहुंची तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मामला रफा-दफा करा दिया। स्थानीय पुलिस पर भी रुपये लेने का आरोप लगाया है।

युवती का कहना है कि दिवाली के दिन गांव से ले जाने वाला युवक वापस उसे बरेली छोड़ गया, तब से वह चार माह के बच्चे को लेकर दर-दर भटक रही है और भीख मांग कर बच्चे व खुद का पेट पाल रही है। पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए दोनों युवकों और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार