बरेली: वसीम रिजवी के खिलाफ सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समाज में आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है। खानकाहे रजविया तहसीनिया के संगठन इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कहा गया कि वसीम रिजवी द्वारा आए दिन इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणियां की जाती हैं। …

बरेली, अमृत विचार। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समाज में आक्रोश बढ़ता चला जा रहा है। खानकाहे रजविया तहसीनिया के संगठन इत्तेहाद-ए-अहले सुन्नत मिशन द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें कहा गया कि वसीम रिजवी द्वारा आए दिन इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणियां की जाती हैं। कभी पैगंबरे इस्लाम तो कभी पवित्र पुस्तक कुरान की शान में गुस्ताखी वसीम रिजवी द्वारा की जाती है।

हाल में उन्होने पैगंबरे इस्लाम को लेकर विवादित किताब लिखी है, जिससे मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। लिहाजा राष्ट्रपति से उनकी मांग है कि वसीम रिजवी और उनके साथ इस काम में शामिल अन्य दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि देश के अंदर अमन और शांति का माहौल बना रहे।

ज्ञापन देने वालों में खानकाहे रजविया तहसीनिया के प्रबंधक इंजीनियर सुहैब रजा खान, रजा एकेडमी मुंबई के महा सचिव अलहाज सईद नूरी, तंजीम उलेमा-ए-इस्लाम के महासचिव मौलाना शाहबुद्दीन रजवी, हज कमेटी के पूर्व सदस्य सैफ वली खान शामिल रहे।

संबंधित समाचार