लापरवाही बरतने पर जानलेवा हो सकता है ओमिक्रॉन वैरिएंट, बचाव के लिए जल्द लगवाएं वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका से आए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर जनता को गम्भीर सोच में डाल दिया है। साथ ही इस नए वैरिएंट के चलते प्रदेश में शासन-प्रशासन भी सख्त हो चुका है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण को निर्देश देते हुए कहा था ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण …

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीका से आए कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर जनता को गम्भीर सोच में डाल दिया है। साथ ही इस नए वैरिएंट के चलते प्रदेश में शासन-प्रशासन भी सख्त हो चुका है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण को निर्देश देते हुए कहा था ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सके इसके लिए टीका लगाने की गति में तेजी लाई जाए। यही वजह रही की टीकाकरण में पंजीकरण जैसी चीजों को हटा कर सीधे टीकाकरण केंद्र जा कर टीकाकरण कराया जा सकता है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक करीब 3.42 करोड़ लोगों ने टिका नहीं लगवाया है। यहां 18 साल से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। यहां अब तक 11.32 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और इसमें से 5.15 करोड़ लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। पहली डोज लगवाने के बाद निर्धारित 84 दिन की समय-सीमा बीतने के बावजूद अभी तक 2.25 करोड़ लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचे हैं। इसमें 1.10 करोड़ ऐसे हैं, जो एक महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी टीका लगवाने नहीं आए हैं।

पढ़ें- लखनऊ: कोरोना के 12 नए एक्टिव केस, लद्दाख से आए दो जवान भी हुए संक्रमित

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मरीज सामने आने के बाद अब सतर्कता बढ़ाई जा रही है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय घई कहते हैं कि वैक्सीन लगवाकर इस नए वैरिएंट से बचा जा सकता है। खुद देश-विदेश के विशेषज्ञ यह सलाह दे रहे हैं। कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद लोग फिर लापरवाही बरत रहे हैं। प्रदेश में करीब सवा दो करोड़ वैक्सीन उपलब्ध है। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से फोन कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

वहीं घर-घर दस्तक अभियान के तहत आशा वर्कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर रही हैं और टीका लगाने के लिए गांव-गांव टीमें भेजी जा रही हैं। कामकाजी लोगों के लिए हर जिले में कम से कम एक टीकाकरण केंद्र पर सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। अब इस महीने अभियान को और तेजी दी जाएगी।

संबंधित समाचार